अपराध के खबरें

ये है देश क सबसे 10 बड़े रेड लाइट एरिया, जहां लड़कियों से कराया जाता गंदा काम

संवाद
पूरी दुनिया में जिस्म का धंधा आज भी फलफूल रहा है। जिस्म के इस धंधे को देह व्यापार भी कहा जाता है। हालांकि देह व्यापार महिलाओं के लिए एक तरह से कलंक है क्योंकि भारत में महिलाओं को पूज्नीय माना जाता है। लेकिन काफी अर्से से महिलाएं इस घिनौने काम में उतरने के लिए मजबूर है। वैसे तो कानून की नजरों में वेश्यावृत्ति कानूनी तौर पर अवैध है। लेकिन यह कैसा कानून है, कैसी विडंबना है कि आज भी कई महिलाएं इसे धंधे में उतरने के लिए मजबूर है। भारत में भी देह व्यापार का धंधा तेजी से फलता फूलता है। आज हम भारत के वो 10 रेड लाइट एरियों के बारे में बताने जा रहें है जो ऐशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा में बने रहते है।

1. सोनागाछी कोलकाता =एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया (India’s biggest red light area) कहा जाने वाला सोनागाछी कोलकाता में करीब 11 हजार सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। यहां छोटी से छोटी उम्र की लड़की से लेकर 40 साल की महिलाएं तक सेक्स वर्कर का काम करती हैं। कोलकाता में बने इस रेड लाइट एरिया में हर दिन हजारों महिलाएं ग्राहकों को रिझाती हैं। साल 2025 में रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री Born into Brothels यहां की महिलाओं की दुर्दशा को बखूबी बयां करती है।
2.मीरागंज इलाहाबाद:-इलाहाबाद गंगा, जमुना और सरस्‍वती की त्रिवेणी के चलते प्रयागराज तीर्थ के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां बाजार चौक में मीरगंज इलाके में स्थित इतिहास एक रेडलाइट ऐरिया है जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना है। जानकार कहते हैं कि यहीं देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का जन्‍म हुआ था। हालांकि इसके पुख्‍ता प्रमाण नहीं हैं। यहां की पुरानी इमारतों से ढकी हुई बंद गलियों में आपको यहां का वेश्‍याबाजार दिखाई देगा। हर घर के बाहर सज-धज कर तैयार महिलाएं हर आने जाने वाले को अपने पास बुलाती नजर आ जाएंगी। यह यहां का रेडलाइट एरिया है। जानकारी के अनुसार यहां पर पहले कोठे चलते थे और यहां पुराने जमीदार मुजरा देखने आते थे। यहां अवैध तरीके से देह व्‍यापार होता है। कभी पूरे देश में कभी शिक्षा का केंद्र रहा इलाहबाद यहां स्थित मीरगंज इलाके में स्थित कोठे के लिए भी प्रसिद्ध है।
3.नागपुर :महाराष्‍ट्र की उपराजधानी नागपुर में इतवारी इलाके में गंगा-जमुना इलाका है, जहां वेश्‍यावृत्ति चलती है। यह इलाका देह व्‍यापार के लिए पूरे नागपुर में फेमस है। खास बात यह है कि यह कई तरह के अपराधों का भी अड्डा है।
4.वाराणसी : दुनिया के प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी एक तरह से हिंदुओं का सबसे पवित्र तीर्थ है, लेकिन यहां देह व्‍यापार का इतिहास भी कई पुरानी गलियों में दिखाई देता है। यहां की दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाके सालों पुराने देह व्‍यापार की मंडिया हैं। शिवदासपुर वाराणसी रेलवे स्‍टेशन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित इलाका यहां के रेडलाइट इलाके के रूप में फेमस है। यह एक तरह से यूपी का सबसे बड़ा रेडलाइट इलाका है। इसी तरह यहां स्थित दालमंडी इलाका भी तमाम तरह के कानूनी पाबंदियों के बाद भी आज भी चल रहा है। यहां की तंग गलियों में घर के बाहर खड़ी लड़कियां ग्राहकों को उसी पारंपरिक तरीके से रिझाती नजर आती हैं, जैसे एक समय यहां चलने वाले कोठे में पारं‍परिक रूप से चलन में था।
5.दिल्ली :जीबी रोड दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है. आज भी यहां हजारों की संख्या में महिलाएं वेश्यावृत्ति के धंधे को करती हैं. जीबी रोड का एक बहुत पुराना और बड़ा कनेक्शन मुगलों से है. मुगलों के समय में उनके महल में एक जगह हुआ करती थी जिसे हराम कहा जाता था. उसे हरम में मुगलों की दासियां रहती थी. यानी की वह लड़कियां जो उनको पसंद आती थीं उन्हें वह जबरन रख लेते थे. फिर उनका ठिकाना हरम बन जाता था.
6.मुजफ्फरपुर :बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में भी एक रेडलाइट एरिया है, जिसका नाम चतुर्भुज स्थान है। यहां कई औरतें और लड़कियां वेश्यावृत्ति के धंधें में लिप्त हैं।
7.मेरठ :उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित कबाड़ी बाजार यहां का एक पुराना रेडलाइट एरिया है। कहा जाता है कि यहां अंग्रेजों के समय से जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इस एरिया में धंधा करने वाली ज्यादातर नेपाल से आई लड़कियां हैं। 
8. मुंबई :यहां का कमाठीपुरा पूरी दुनिया में जिस्मफरोशी के धंधे के लिए बदनाम है। कहा जाता है कि ये पूरे एशिया का सबसे पुराना रेडलाइट एरिया है। कहा जाता है कि कमाठीपुरा में बाहर से काम करने आई महिलाओं ने यहां वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू किया था। धीरे-धीरे यहां अंग्रेज आने लगे और यह एक रेडलाइट एरिया में तब्दील हो गया। 
9.ग्वालियर :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक इलाका है, जिसका नाम रेशमपुरा है। इसे ग्वालियर का रेडलाइट एरिया भी कहा जाता है। यहां जिस्मफरोशी में विदेशी लड़कियों के अलावा मॉडल और कॉलेज गर्ल्स भी लिप्त हैं। यहां कॉलगर्ल्स की बुकिंग होती है, जिन्हें वेतन या ठेके पर रखा जाता है। 
10. पुणे :पुणे में एक जगह है, जिसका नाम बुधवार पेठ है। यह इलाका रेडलाइट एरिया के नाम से बदनाम है। कहा जाता है कि यहां बड़ी संख्या में नेपाल से आई युवतियां देह व्यापार करती हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live