अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2024 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक 🌞:- 14/07/2024
मास :- आषाढ 
पक्ष :- शुक्ल
वार 🌄 :- रविवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
उत्तर गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- अष्टमी दि 02:26 तक
उपरांत :- नवमी
नक्षत्र :- चित्रा रा 08:19 तक।
उपरांत:- स्वाति 
योग :- शिव: द 00 प55
करण :- बव द 18 प 16
चन्द्रमा 🌝 :- कन्या राशि मे दि 07:05 तक।
उपरांत :- तुला राशि मे।
सूर्योदय🌞05:15
सूर्यास्त 🌄06:45
दिन का राहु काल 🌘 :- दि 10:20 से 01:22 तक।

👉 आज :- महा अष्टमी व्रत।

आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 
लाजवंती के पत्ते ग्रन्थि , भगन्दर , गले का दर्द, क्षत (छोटे-मोटे कटने या छिलने पर), अल्सर, अर्श या पाइल्स तथा रक्तस्राव (ब्लीडिंग) में लाभप्रद होते हैं। इसका पञ्चाङ्ग मूत्राशय की पथरी, सूजन, आमवात या गठिया तथा पेशी के दर्द में लाभप्रद होता है।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का संभावितफल ।

मेष :-
करियर के मामले में लाभ से भरा दिन है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से करियर के मामले में आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। आपका समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष :-
मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई काम निकलेंगे, तो वह भी आसानी से निकल जाएगा। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन :-
करियर के मामले में लाभ होगा। आज आपको थोड़ा सा सावधान रहने की सलाह है। कोई मूल्‍यवान वस्‍तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको हर्ष होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने से लाभ होगा।

कर्क :-
 सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा लेकर आएगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका कोई धन संबंधित मुद्दे सुलझेगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी विशेष काम को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका मन बाकी काम में लगेगा, जिससे आपके काफी कम अटक सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और नवविवाहित जातको के जीवन में किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह :-
भाग्‍य चमकेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। विरोधियों को काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। विरोधी आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

कन्या :-
आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके कुछ पारिवारिक मुद्दे आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपने मित्र के लिए कुछ रूप का इंतजाम कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

तुला :-
आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं यात्रा में शामिल होना पड़ सकता है। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक :-
 आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिस कारण आपके बीच रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

धनु :-
करियर के मामले में लाभ होगा और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग में अपना काम निकलवाने में सफलता प्राप्‍त होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :-
जो काम काफी लंबे समय से रुका हुआ था वह आज पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से सराहना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

 कुंभ्:-
 दिन परेशानियों वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। शनि की वजह से निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा मिल सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन :-
गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी। आप किसी काम को करने से पहले उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी नए निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ-साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live