अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 जुलाई 2024 (शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक 🌞:- 06/07/204
मास :- आषाढ 
पक्ष :- शुक्ल
वार 🌄 :- शनिवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
उत्तर गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- प्रतिपदा रा 03:50 तक।
उपरांत :- द्वितीया 
नक्षत्र :- पुनर्वसु रा शे 05:10 तक।
उपरांत:- पुष्य
योग :- व्याघात द 56 प 44
करण :- किंगस्तुघ्न् द26 प 37
चन्द्रमा 🌝 :- मिथुन राशि मे रा 10:59 तक।
उपरांत :- कर्क राशि 
सूर्योदय🌞05:12
सूर्यास्त 🌄06:48
दिन का राहु काल 🌘 :- प्रा 05:13 से 06:55 उपरांत दि 01:43 से02:25 तक,उपरांत संध्या 05:06 से06:47 तक।

👉 आज :-ग्रीष्म नवरात्र(गुप्त नवरात्र) आरम्भ,दुर्गा पूजनोत्सव।

आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 
आयुर्वेदिक प्रथाओं में, हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसमें शरीर की समग्र ऊर्जा को मजबूत करना, गैस से राहत देना, कृमि को दूर करना, पाचन में सुधार करना, मासिक धर्म को नियमित करना, पित्त की पथरी को घोलना और गठिया से राहत देना शामिल है।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का संभावितफल ।

मेष :-
आप अपने खास लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और उन्हें अपने दिल की सारी बातें बता देंगे। लेकिन आगे चलकर यह आपके लिए नुकसानदेय होगा।आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने से खुशियां बनी रहेंगी।

वृषभ :-
दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। अच्छी सोच होने से किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। संतान के करियर से संबंधित मामला यदि परिवार में चल रहा है, तो उसमें आपको अपनी राय लोगों के सामने रखनी होगी और आपके परिवार में किसी अहम जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त से आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

मिथुन :-
जातक यदि किसी सरकारी योजना में धन लगाने का सोच रहे हैं, तो उसके नीति व नियमों को पहले ध्यान से पढ़ें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आप व्यापार संबंधित कोई निर्णय ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि प्रेम की कमी आ गई थी, तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा। किसी नए काम के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और जीवन साथी से आप किसी छोटी बात पर बहस कर सकते हैं।

कर्क :-
दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में भी हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। संतान को यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो आज वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

 सिंह:-
ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी नौकरी से संबंधित मामले में अपने किसी जूनियर से बातचीत नहीं करनी है, नहीं तो वह आपकी बातें लीक कर सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करना आज आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग किसी सरकारी संस्था अथवा किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उन्हें आज कुछ जिम्मेदारी भरे काम करने पड़ सकते हैं।

कन्या :-
भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, वह आज कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलने से काम अच्छा चलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो माता-पिता से सलाह लेकर जाना ही बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार कर रहे जातक आज किसी अच्छे मुनाफे को कमा कर प्रसन्न रहेंगे।

तुला:-
 वैवाहिक जीवन के लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप जीवन साथी की सेहत में गिरावट आने के चलते परेशान रहेंगे। व्यापार को मजबूत करने के लिए यदि कोई योजना बनाई है, तो उसके लिए आप धैर्य बनाए रखें, तभी वह पूरी होगी। आज सहज गति से आगे बढ़ें। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो आपके आगे कोई समस्या आ सकती है। आपको आज किसी बंटवारे संबंधी मामलों में बोलने से बचना होगा, नहीं तो लोग आपको गलत समझेंगे।

वृश्चिक:-
 आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप इन कार्यों को पूरा करने के लिए अपने जरूरी कामों को कल पर टाल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। घर पर यदि कोई विवाद चल रहा है तो समय रहते बातचीत के जरिए सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु :-
 अत्यधिक लाभ के चक्कर में व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर ध्यान नहीं देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अच्छे लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जानें दें। मेहनत व लगन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक किसी नए कोर्स से संबंधित परीक्षा दे सकते हैं।

मकर:-
जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करके नाम व शोहरत कमाएंगे। यदि दोस्तों के बीच अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त कर लें। कार्यक्षेत्र में अपनी पद व प्रतिष्ठा के बढ़ने से घमंड में आ सकते हैं। अपने अनुकूल व्यवहार से अपने चारों ओर के वातावरण को सुखमय बना पाएंगे। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए दिन मजबूत रहने वाला है, क्योंकि उन्हें आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

कुंभ :-
करियर को लेकर कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के होने के चलते परेशान रहेंगे। दूसरी नौकरी की तलाश करते रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया है, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। अपनी पैतृक संपत्ति संबंधित बंटवारे में आज सही का साथ देना होगा। यदि आपने किसी गलत व्यक्ति की हां में हां मिलाई, तो बाद में आप किसी मुसीबत में उलझ सकते हैं।

मीन:-
जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपनी योग्यता व अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप किसी अच्छे पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं। अपने पारिवारिक मामलों में रुचि दिखानी होगी व उनमें लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपसी रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आप अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। किसी सामाजिक चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।



विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live