अपराध के खबरें

अब सफर के दौरान टोल नहीं बनेगा बाधा! ऑटोमेटिक कटेगा टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट

संवाद 

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौजूदा टोल टैक्स व्यवस्था खत्म करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब से सड़कों पर लोगों को जगह-जगह रूक कर टोल टैक्स नहीं देना होगा बल्कि यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाएगी।

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि अब निकास के समय किलोमीटर के हिसाब से नए सिस्टम से स्वत: टैक्स कट जाएगा। यह दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के उपयोग के आधार पर पैसा सीधे बैंक खातों से काटा जाएगा, जिससे यात्रियों का समय और पैसा बचेगा।

अत्यधिक टोल टैक्स की शिकायतों पर बोलते हुए, मंत्री ने बताया कि राजमार्गों से समय की बचत होती है और इससे ईंधन की खपत भी कम होती है। 

उदाहरण के माध्यम से अपनी बात समझाते हुए गडकरी ने कहा, "पहले मुंबई से पुणे जाने में नौ घंटे लगते थे। अब यह दो घंटे का सफर है। सात घंटे का डीजल बचता है। स्वाभाविक रूप से हमें बदले में कुछ पैसे देने होंगे। हम इसे सार्वजनिक-निजी निवेश के माध्यम से कर रहे हैं। इसलिए हमें पैसे भी वापस करने होंगे।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live