अपराध के खबरें

जेल में गैंगस्टर्स को चाहिए था सेक्सुअल प्लेज़र. फिर बनाई गई अनोखी प्लानिंग, अब एक महिला जेलर पुलिस की हिरासत में

संवाद 


जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।*
ब्रिटेन में एक महिला अधिकारी का एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। अब एक कैदी ने जो दावा किया है उसे सुनकर यकीन करना मुश्किल है।

दरअसल, जेल में बंद गैंगस्टरों ने दावा किया है कि उन्होंने जेल में सेक्स के लिए महिला जेल अधिकारियों को 2,000 पाउंड ( दो लाख से अधिक) तक का भुगतान किया है। यह जानकारी जेल के कैदियों और अपराधियों के बीच की गई बातचीत से सामने आई है। वहीं एक पूर्व अपराधी ने दावा किया है कि 'हम अल्बानियाई लोग 2 लाख देकर महिला जेल अधिकारियों के साथ सेक्स करते हैं। बताया गया कि मर्डर के आरोप में जेल में बंद एक 32 साल के कैदी ने शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो लाइव शेयर किया था।

Physical Relation in Jail: वहीं कैदियों का कहना है कि वह ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि इससे उनकी सजा और ना बढ़ाई जाए और अधिकारी बाहर निकलने में मदद करें। लिंडा डी सूसा अब्रेउ नाम की पूर्व महिला जेल अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कैदी के साथ जेल में ही यौन संबंध बनाती दिखाई दी थी। वीडियो वायरल होने के बाद उस पर केस दर्ज किया और कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उसे जमानत भी मिल गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live