अपराध के खबरें

बेंगलुरु में PG में लड़की की हत्या, गला रेता: 20 बार चाकू से गोदा; आरोपी लड़की की सखी का बॉयफ्रेंड, भोपाल से अरेस्ट..!!

संवाद 

यह घटना 23 जुलाई की रात 11 बजे की है। CCTV फुटेज में आरोपी लड़की को चाकू मारता नजर आया।
बेंगलुरु में एक 24 वर्ष की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुँचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फ़िर गला रेत दिया और फ़रार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियाँ बाहर आईं, परंतु किसी ने सहायता नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फ़ॉर लेडीज़ में घटी।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live