अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक :- 16/08/2024
मास :- श्रावण 
दिन :- शुक्रवार 
पक्ष :- शुक्ल 
तिथ :- एकादशी तिथि प्रा 05:53 तक।
उपरान्त :- द्वादशी तिथि आरंभ।
शक संवत्त :- 1946
विक्रम संवत्त :-2081
गोल : :- उत्तर 
ऋतु :- वर्षा 
काल :- पश्चिम 
नक्षत्र :- मूल दि 10:27 तक 
उपरान्त :- पूर्वाषाढा 
योग :- विष्कुंभ द 16 प 22
करण :- भद्रा द 00 प 56
सूर्योदय : - 05:31
सूर्यास्त : - 06:29
चन्द्रमा की राशि🌝 :- धनु राशि में अहोरात्र।
उपरांत: -  
दिन का राहु काल🌘 :- दि 08:47 से 12:01
आज पर्व त्यौहार मुहूर्त🌼 :- मासान्त, पुत्रदा एकादशी व्रत।

(📔 मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त जानकारी )

🙎‍♂️पंडित पंकज झा (शास्त्री ) 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित आपके पुकार नाम अनुसार आज आपके राशि का संभावित फल क्या हो सकता है!🖊️

मेष राशि 🌹
माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज नौकरी क्षेत्र से जुड़े लोग सफल होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

वृष राशि 🌹
मन किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा। आपको हर कोई ध्यान से सुनेगा। कारोबार बहुत सफल होगा। देश छोड़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी उन्नति मिल सकती है। आज की परीक्षा में शामिल छात्रों को अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है। आप शाम को अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

मिथुन राशि 🌹
आपको स्वस्थ महसूस करेंगे । आप अपने कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। आज कार्यालय में आपकी प्रशंसा होगी। आज इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई में सफल होंगे। अगर आप आज किसी नए उद्यम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो अपने बड़े-बुजुर्गों से राय जरूर ले । प्रेमियों के लिए दिन अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में नए सुख मिलेंगे।

कर्क राशि 🌹
किसी बड़े परियोजना में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आज पति-पत्नी दोनों की बहुत सी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी बातें लोगों को प्रभावित करेगी। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूम सकते हैं।

सिंह राशि 🌹
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करते रहिए। पैसों का सौदा करते समय सावधान रहना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जो उनके दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाएगा।

कन्या राशि 🌹
दिन बहुत अच्छा होगा। आपका स्वास्थ्य सुधरेगा। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वह सफल होगा। पुराने दोस्तों से मिलने और उनके साथ घूमने का अवसर मिलेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। आपको विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर भी कहीं जा सकते हैं। नए दोस्तों से मिलने से आपको नई राह मिलेगी।

तुला राशि 🌹
आप काम से अधिक व्यस्त रहेंगे। आज खर्च करने से बचें। आज इस राशि के बच्चे जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आज किसी से बहस हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक राशि 🌹
आपकी सेहत अच्छी होगी। आज का दिन खुद बदल जाएगा। आगे बढ़ने के लिए आपको नई योजनाएं बनानी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके काम पूरे होंगे। बिजनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा।

धनु राशि 🌹
दिन बेहतरीन होगा। आज विदेशी यात्रा कर सकते हैं। नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी का फोन आ सकता है बिजनेस में भी बड़े लाभ मिल सकता हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीतिज्ञों को काफी सम्मान मिलेगा। शाम को इस राशि की महिलाओं को अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि 🌹
आज आपका दिन अच्छा होगा। आप अपने कर्मचारियों के साथ बाहर लंच कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। आप सामाजिक स्तर पर लोकप्रिय हो जाएगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सबके साथ आपका वक्त अच्छा गुजरेगा।

कुंभ राशि 🌹
जो लोग आज कोर्ट कचहरी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उनका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने माता-पिता का पूरा सहयोग लेकर कुछ नया करने की सोचेंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बहुत लाभ होगा।

मीन राशि 🌹
आपको एक शुभ समाचार मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से मदद मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। यदि आपके पास एक कपड़े की दुकान है, तो आज आपकी बिक्री बढ़ जाएगी। आज प्यार करने वालों को सरप्राइज मिल जाएगा।


विशेष 👉 
ज्योतिष से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्रत्यक्ष मिलकर निःशुल्क दिया जाता है!
➡️हमारे द्वारा हस्तलिखित जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक के माध्यम से आपतक पहुँचाने की सुविधा है l 
➡️ वास्तु, उपनायन, विवाह, महा मृत्युंजय जाप, पूजा -पाठ एवं अन्य किसी भी प्रकार के अनुष्ठानों के लिए आप संपर्क कर सकते है l

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live