अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 सितंबर 2024 (गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक :- 26/09/2024
मास :- आश्विन 
दिन :- गुरुवार 
पक्ष :- कृष्ण
तिथ :- नवमी संध्या 04:32 तक 
उपरान्त :- दशमी 
शक संवत्त :- 1946
विक्रम संवत्त :-2081
गोल : :- उत्तर 
ऋतु :- शरद
काल :- उत्तर
नक्षत्र :- पुनर्वसु रात्रि 04:05 तक 
उपरान्त :- पुष्य 
योग :- वरीयान दण्ड 00 पल 31
करण :- गर दण्ड 26 पल 19
सूर्योदय : - 06:01
सूर्यास्त : 05:59
चन्द्रमा की राशि🌝 :- मिथुन राशि रात्रि शेष 04:41 तक.
दिन का राहु काल🌘 :- दिन 02:59से 05:57 तक 
आज पर्व त्यौहार मुहूर्त🌼 :- परिघ दण्ड 56 पल 43,मातृनवमी.

(📔 मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त जानकारी )

🙎‍♂️पंडित पंकज झा (शास्त्री ) 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित आपके पुकार नाम अनुसार आज आपके राशि का संभावित फल क्या हो सकता है!🖊️

मेष राशि 🌹
पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। यदि आपके बच्चे ने कोई परीक्षा दी है और उसका परिणाम आने वाला है तो आज आपको परिणाम आनंदित कर जाएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बिजनस का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे। नए दोस्त और संपर्क भी आज आपके बनेंगे।

वृषभ राशि 🌹
 मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कारोबार में बदलाव की दिशा में काम कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, शॉपिंग भी करेंगे। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपको शासन और सत्ता से तालमेल का लाभ भी मिलता नजर आ रहा है। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे।

मिथुन राशि 🌹
 आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए बेहतर होगा कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। व्यापार में कोई डील फाइनल करने की सोची है तो बहुत सोच-समझकर करें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि🌹
 सितारे बताते हें कि अगर आप कोई जमीन, मकान या संपत्ति खरीदने में लगे हैं तो सफल हो सकते हैं। रोजी रोजगार में आज नए अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे और उनकी प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज शाम के समय आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसे आप दिल पसंद नहीं करते हैं लेकिन इनसे आपको कोई काम की जानकारी मिल सकती है।

सिंह राशि 🌹
करियर और कारोबार में आय के नए स्रोत मिलेंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखने की जरूरत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए विरोधी और शत्रु उत्पन्न हो सकते, इसलिए सतर्कता से ही चलने में भलाई हैं। लेकिन अच्छी बात यह भी रहेगी कि आपके प्रभाव और तेज के सामने विरोधी ठहर नहीं पाएंगे। भाई की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई व्यापार आपने साझेदारी में किया है तो आज उसमें भी आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि 🌹
आपको रोजगार और व्यवसाय में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने आलस्य को दूर भगाना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। अब आप अपने व्यवसाय की प्रगति को आगे बढ़ा पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो दोपहर बाद आपको उसमें विजय मिल सकती है। यदि परिवार में आपका अपने भाई या बहन के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज आपके पिता की मदद से सुलझ जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

तुला राशि 🌹
सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बनी रहेंगी। अगर आपके व्यापार में लंबे समय से लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज आप उस समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ धन खर्च करेंगे। आपकी कोई चाहत और महत्वाकांक्षा आज पूरी होगी जिससे आप आनंदित होंगे। आज पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति से आप प्रसन्न भी रहेंगे।

वृश्चिक राशि 🌹
 कुछ मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला है। आपके परिवार में किसी विषय को लेकर कोई तनाव चल रहा है तो मामले को गंभीरता और समझदारी से हल करने का प्रयास करें नहीं तो मामला और भी तनावपूर्ण हो सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों से आपको सहयोग मिलेगा, इनकी मदद से आपकी चली आ रही समस्या का समाधान होना भी संभव है। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि
भाग्य का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनस करने का फैसला किया है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा आप आज नई साझेदारी कर सकते हैं और चल रहे साझेदारी के काम में लाभ पा सकते हैं। कारोबारी लोग अगर आज जोखिम लेना चाहते हैं तो खुले दिल से लें क्योंकि भविष्य में उन्हें इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि 
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उससे आपको भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता प्रदान करेगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। आपके परिचय का दायरा बढेगा। आज आप अपनी संतान के किसी काम से निराश हो सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा, आपके बीच तालमेल बढेगा।

कुंभ राशि 
आपको किसी को पैसे उधार देने से आपको बचना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आज नौकरी कारोबार में कुछ नए विरोधी खड़े होंगे, लेकिन सहकर्मियों और सहयोगियों के साथ मिलकर आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत सोच-विचार कर जाएं क्योंकि वाहन में खराबी के कारण आपको अनावश्यक ही धन खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के मामले में दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

मीन राशि 
काफी व्यस्तता वाला रहने वाला है। लेकिन आप फिर भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। यदि पिछले कुछ समय से आपके पारिवारिक जीवन में कोई उलझन और परेशानी चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आपकी धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा अनुकूल रहेगी, धर्म कर्म के काम में आज आपका मन भी लगेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति से लेन-देन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के विवाह को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

विशेष 
ज्योतिष से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्रत्यक्ष मिलकर निःशुल्क दिया जाता है!
➡️हमारे द्वारा हस्तलिखित जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक के माध्यम से आपतक पहुँचाने की सुविधा है l 
➡️ वास्तु, उपनायन, विवाह, महा मृत्युंजय जाप, पूजा -पाठ एवं अन्य किसी भी प्रकार के अनुष्ठानों के लिए आप संपर्क कर सकते है l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live